
'MNS अकेले लड़ेगी BMC और अन्य निकायों के चुनाव', राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं के सामने किया साफ
AajTak
महाराष्ट्र में बीएमसी के साथ ही अन्य नगर निकायों के चुनाव होने हैं और इसे लेकर सियासी दलों की सक्रियता बढ़ गई है. राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीजेपी और एकनाथ शिंदे की पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. राज ठाकरे ने अब कार्यकर्ताओं के बीच ये संदेश दे दिया है कि एमएनएस अकेले ही निकाय चुनाव लड़ेगी.
महाराष्ट्र में शिवसेना के दो फाड़ हो जाने और सत्ता परिवर्तन के घटनाक्रम के बीच अब निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. निकाय चुनाव की आहट के बीच हर सियासी दल अपना कुनबा दुरुस्त करने और संगठन के पेच कसने में जुट गया है.
इन सबके बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे की सीएम एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के साथ करीबी देखने को मिली थी. एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेताओं के साथ राज ठाकरे के मेल-मुलाकातों के बाद ये चर्चा चल पड़ी थी कि क्या उनकी पार्टी एनडीए के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी?
अब राज ठाकरे ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. राज ठाकरे ने गठबंधन को लेकर ऐलान कर दिया है कि एमएनएस अकेले ही बीएमसी और अन्य नगर निकायों के लिए होने वाले चुनाव में उतरेगी. किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा. एमएनएस नेता बाला नंदगांवकर ने पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि बीएमसी के साथ ही पुणे, नासिक, ठाणे, पालघर और रायगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर मीटिंग हुई थी. उन्होंने कहा कि हमने लोकल बॉडी चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है. नंदगांवकर ने कहा कि राज ठाकरे का ये मानना है कि राजनीतिक दलों के भ्रम को देखते हुए जनता एमएनएस को जनादेश देगी.
अंधेरी ईस्ट उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एमएनएस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. शिवसेना में सिंबल की लड़ाई को लेकर नंदगांवकर ने कहा कि चुनाव चिह्न महत्वपूर्ण नहीं है. उन्होंने कहा कि विचारधारा महत्वपूर्ण होती है. यदि विचारधारा बरकरार है तो लोग आपके साथ रहेंगे. गौरतलब है कि एमएनएस की ओर से पहले भी निकाय चुनाव अकेले लड़ने की बात कही जा चुकी है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








