
MLA के घर में पिटाई, मुर्दाघर में लाश और पुलिस की थ्योरी... हादसा या कत्ल में उलझी UPSC स्टूडेंट की डेथ मिस्ट्री
AajTak
भीलवाड़ा का रहने वाला राजकुमार फिलहाल गुजरात में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था. लेकिन 2 मार्च की देर रात वो अचानक गायब हो गया. पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. पर अगले 7 दिनों तक राजकुमार का कोई सुराग नहीं मिला था.
Gujarat UPSC Student Rajkumar Death Mystery: गुजरात के एक विधायक के घर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक लड़के राजकुमार की पिटाई की जाती है. उसकी पिटाई के गवाह खुद उसके पिता थे, क्योंकि वो भी उस वक्त विधायक के घर में मौजूद थे. इसके बाद उसी रात अचानक राजकुमार गायब हो जाता है. फिर कुछ दिनों बाद उसकी लाश एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में मिलती है. पुलिस बताती है कि उसकी मौत एक्सीडेंट में हुई, लेकिन राजकुमार के पिता का इल्जाम है कि उनके बेटे का कत्ल का किया गया है. ये मामला बेहद हैरान करने वाला है.
पूर्व विधायक पर दो-दो कत्ल का इल्जाम गुजरात में गोंडल विधानसभा के पूर्व बाहुबली विधायक जयराज सिंह जडेजा का जबरदस्त जलवा है. इसी जलवे के बीच उस पर दो-दो कत्ल के इल्जाम लगे हैं. एक मुकदमें में तो हाईकोर्ट उसे उम्रकैद की सजा भी सुना चुकी है. हालांकि फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने उस सजा पर रोक लगा रखी है. पर चूंकि ये सजायाफ्ता है, लिहाजा, चुनाव नहीं लड़ सकता था. तो इसने अपनी जगह अपनी पत्नी गीता बा जडेजा को इसी विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट दिला दी. गीता बा जडेजा पिछले दो बार से उस इलाके की विधायक हैं. जयराज सिंह और गीता बा जडेजा का एक बेटा है गणेश जडेजा उर्फ ज्योदिरादित्य. गणेश जडेजा पर एक दलित युवक को पीटने का इल्जाम था, जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा. फिलहाल वो जमानत पर बाहर है.
7 दिनों तक नहीं मिला राजकुमार का सुराग भीलवाड़ा का रहने वाला राजकुमार फिलहाल गुजरात में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था. लेकिन 2 मार्च की देर रात वो अचानक गायब हो गया. पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. पर अगले 7 दिनों तक राजकुमार का कोई सुराग नहीं मिला. 7 दिन बाद 9 मार्च को राजकुमार के पिता रतनलाल जाट को खबर मिली कि उनके बेटे की लाश राजकोट हॉस्पिटल के मुर्दाघर में पड़ी है. वहां जाने पर उन्हें बताया गया कि एक सड़क हादसे में राजकुमार की मौत हो गई है.
पुलिस ने जारी की CCTV फुटेज गोंडल में मौजूद है बाहुबली और पूर्व विधायक जयराज सिंह जडेजा और उनकी पत्नी और मौजूदा विधायक गीता बा जडेजा का घर. उनके घर के सीसीटीवी कैमरे की कुछ तस्वीरें पुलिस ने जारी कि हैं. जो 2 मार्च की रात लगभग 11 बजे की हैं. ये वही रात थी जब राजकुमार गायब हुआ था. सीसीटीवी की तस्वीरों में विधायक के घर के अंदर एक साथ कई लोग कैमरे में दिखाई दे रहे हैं. जिनमें राजकुमार और उसके पिता रतनलाल जाट भी दिखते हैं.
मंदिर जाने के बाद नहीं लौटा था राजकुमार राजकुमार के पिता रतनलाल के मुताबिक 2 मार्च की शाम राजकुमार घर से मंदिर गया था. सीसीटीवी की तस्वीरें रतनलाल की बात की गवाही भी दे रही हैं. इस तस्वीर में राजकुमार मंदिर में जाता हुआ दिखाई भी दे रहा है. लेकिन रात साढे दस बजे तक जब राजकुमार घर नहीं लौटा तो रतनलाल को बेटे की फिक्र हुई और वो खुद उसे लेने मंदिर पहुंच गए. मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बेटे राजकुमार को साथ लिया और राजकुमार की बाइक पर बैठ कर दोनों घर के लिए निकल पड़े.
बाइक चलाने को लेकर हुई थी पिता-पुत्र की बहस सीसीटीवी कैमरे की एक तस्वीर उसी वक्त की है, जब बाप बेटे बाइक पर जा रहे हैं. बाइक राजकुमार चला रहा है. लेकिन ठीक उस जगह पर जहां स्पीड ब्रेकर था, राजकुमार की बाइक का संतुलन बिगड़ता है और पीछे बैठे उसके पिता रतनलाल उछल कर बाइक से नीचे उतर जाते हैं. इसके बाद राजकुमार भी बाइक वापस मोड़ता है और अब यहीं पर बाप बेटे में बहस होती है. रतनलाल अपने बेटे राजकुमार को सही से बाइक चलाने के लिए कह रहे थे. इत्तेफाक से जिस जगह दोनों बहस कर रहे थे वहीं पर विधायक जी का घर था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








