
Mizoram Coronavirus: मिजोरम के आइजोल में लागू आंशिक लॉकडाउन को 18 सितंबर तक बढ़ाया गया
ABP News
मिजोरम में सोमवार को कोविड के 1330 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,228 हो गई. पिछले 24 घंटे में दो और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 224 हो गई.
आइजोल: मिजोरम सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में आंशिक लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड संबंधी कुछ पाबंदियों को 18 सितंबर तक बढ़ा दिया है. हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी गई है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियों से संबंधित एक आदेश जारी किया गया क्योंकि 20 अगस्त को लगाए गए प्रतिबंध शनिवार तक प्रभावी थे. अधिकारी ने कहा कि एएमसी क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड मुक्त इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है. आइजोल शहर के बाहर कोविड मुक्त इलाकों में पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












