
Mithali Raj: पीएम मोदी ने मिताली राज को लिखा स्पेशल खत, क्रिकेटर ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
AajTak
मिताली राज ने महज 16 साल की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में ही मिताली ने शतक जड़ दिया था.
टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. 39 साल की मिताली ने 23 साल के लंबे करियर में भारतीय टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. मिताली की कप्तानी में भारतीय महिला टीम दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही. मिताली ने 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर 10868 रन बनाए.
पीएम मोदी ने लिखा स्पेशल खत
अब मिताली राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खास लेटर शेयर किया, जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें सफलतम क्रिकेट करियर और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है. मिताली ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'यह एकमात्र सम्मान और गर्व की बात होती है जब हमारे माननीय प्रधान मंत्री से इतना प्रोत्साहन मिलता है. नरेंद्र मोदी जी मुझ जैसे लाखों लोगों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा हैं. मैं क्रिकेट में अपने योगदान के लिए सोच-समझकर की गई इस स्वीकृति से अभिभूत हूं.
मैं इसे हमेशा के लिए संजो कर रखूंगी. मैं अपने अगले अध्याय के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित महसूस कर रही हूं. भारतीय खेलों के विकास में योगदान देने में हमारे माननीय प्रधान मंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी.
मिताली राज ने साल 1999 में 16 साल की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उस डेब्यू मुकाबले में मिताली ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी. इसके सामिताली डेब्यू पर शतक जड़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई थीं. मिताली लगातार सात वनडे अर्धशतक बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं. साथ ही मिताली के नाम पर ही वूमेन्स वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी (64) जड़ने का रिकॉर्ड है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












