
MG Windsor EV: बिजनेस क्लास इंटीरियर... 331 Km रेंज और लाइफ टाइम वारंटी! लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक कार
AajTak
MG Windsor में कंपनी एर्गोनोमिक इटैलियन बबल स्टाइल सिंथेटिक लेदर सीट दे रही है. पिछली पंक्ति में बिजनेस क्लास सीट मिल रहा है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक कार 331 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है.
MG Windsor Electric Car Launched in India: मोरिस गैराजेज यानी MG Motor ने भारतीय बाजार में आज अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG Windsor को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी लंबे समय से इस इलेक्ट्रिक कार के टीजर जारी कर रही थी. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजी इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कंपनी ने नए एमजी विंडसर को 3 वेरिएंट्स और 4 रंगों में पेश किया है. तो आइये देखें कैसी है नई इलेक्ट्रिक कार-
कैसी है नई MG Windsor:
बता दें कि, ग्लोबल मार्केट में इस इलेक्ट्रिक कार को Cloud EV के नाम से बेचा जाता है. अब कंपनी इसी को यहां के बाजार में MG Windsor के नाम से पेश किया है. इस कार का नाम विंडसर कैसल के नाम पर रखा गया है. जो इंगलैंड के बर्कशायर शहर में स्थित एक शाही महल है. इस महल का निर्माण 11वीं शताब्दी में इंग्लैंड पर नॉर्मन आक्रमण के बाद किया गया था.
कार की बात करें तो इसकी लंबाई 4295 मिमी, चौड़ाई 2126 मिमी (मिरर के साथ), बिना मिरर के कार की चौड़ाई 1,850 मिमी और उंचाई 1677 मिमी है. इसमें 2,700 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. कंपनी ने इसमें 18 इंच का डायमंड कट अलॉय व्हील दिया है. एमजी विंडसर में कंपनी ने 604 लीटर का बूट स्पेस दिया है. इस नई इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च के साथ ही एमजी मोटर ने ग्राहकों की दो बड़ी समस्याओं का भी समाधान कर दिया है, जिसके बारे में आप नीचे पढ़ेंगे.
लग्ज़री इंटीरियर:
MG Windsor के इंटीरियर को लग्ज़री बनाने की पूरी कोशिश की गई है. इसके केबिन में इन्फिनिटी-व्यू ग्लॉस रूफ दिया गया है, जिससे आप कार के केबिन में बैठकर खुले आसमान का नजारा ले सकते हैं. इसके अलावा 8.8 इंच का TFT डिजिटल मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्पले (MID), 15.6 इंच का इंटेलिजेंट कंट्रोल पैनल, एर्गोनोमिक इटैलियन बबल स्टाइल सिंथेटिक लेदर सीट मिलते हैं. कंपनी इस कार में स्पेस का भी खूब ध्यान रखा है. इसमें 1,707 लीटर का ट्रंक स्पेस मिलता है. इसके अलावा 18 अलग-अलग स्टोरेज स्पेश भी दिए गए है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










