
Merry Christmas 2022: केरल से बंगाल तक क्रिसमस की धूम, आधी रात को गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना
AajTak
क्रिसमस पर देशभर के गिरिजाघरों में सेलिब्रेशन के शानदार नजारे दिखाई दिए. कोलकाता, बेंगलुरु समेत देशभर के अलग-अलग गरिजाघरों में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में लोग पहुंचे. इस दौरान लोगों ने केक काटकर सेलिब्रेशन किया.
प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन की खुशी के मौके पर मनाए जाने वाले क्रिसम के त्योहार की केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित देशभर में धूम रही. इस दौरान शनिवार को आधी रात के समय देश के अलग-अलग गिरिजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग इकट्ठे हुए और सामूहिक प्रार्थना में शिरकत की. बेंगलुरु, मुंबई, तिरुवनंतपुरम और कोलकाता के गिरिजाघरों में प्रेयर के दौरान काफी तादाद में लोग मौजूद रहे.
क्रिसमस पर इकट्ठे हुए लोगों ने ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया. इस दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गईं. क्रिसमस के मौके पर सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट भी बांटे. क्रिसमस को लेकर गिरिजाघरों में कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं. इस दौरान चर्च कई तरह की लाइट्स से सजाया गया था.
क्रिसमस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अलग ही नजारा देखने को मिला. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्रिसमस के मौके पर कोलकाता के प्रसिद्ध कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोजरी चर्च पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने ईसाई समाज के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की और लोगों को क्रिसमस की बधाई भी दी.
केरल में क्रिसमस के मौके पर गिरिजाघरों में विशेष सजावट की गई थी. प्रदेश की राजधानी तिरुवनंतपुरम में क्रिसमस के मौके पर सेंट जोसेफ मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रल चर्च में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के दूर-दराज के इलाकों से भी लोग पहुंचे थे. क्रिसमस की आधी रात को चर्च में प्रार्थना हुई और लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाई दी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






