
MCD Elections 2022: 9 पूर्व मेयर, 4 जिलाध्यक्षों, 52 पूर्व पार्षदों को BJP ने दिया टिकट, सोशल इंजीनियरिंग का चला दांव
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 14 नवंबर को नामांकन की अंतिम तारीख है. वहीं बीजेपी ने अपने 232 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है. इस चुनाव में उसने कई पूर्व मेयर, पूर्व पार्षदों समेत कई पदाधिकारियों को मौका दिया है. लिस्ट में सोशल इंजीनियरिंग भी दिखी है.
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने 232 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. 18 सीटों के उम्मीदवारों के नाम वह सोमवार को जारी करेगी. आजतक को मिली बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची में 126 महिलाएं हैं. पार्टी ने 9 पूर्व मेयर, 52 पूर्व पार्षदों, 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के आलावा दो प्रदेश पदाधिकारियों, 4 जिला अध्यक्षों के साथ तीन डॉक्टरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट तय की गई है.
लिस्ट को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि प्रत्याशियों के नाम जातियों को ध्यान में रखते हुए तय किए गए हैं. बीजेपी ने इस चुनाव में 23 पंजाबी, 21 वैश्य, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 7 सिख, 3 मुस्लिम, 2 उत्तराखंडवासी, 1 सिंधी और 1 जैन समाज के कार्यकर्ता को सेवा का मौका दिया है. इसके आलावा पार्टी ने 1 बलाई, 2 भूमिहार, 2 धानक, 3 धोबी, 1 कश्यप, 1 कायस्थ, 2 कोली, 1 कुशवाह, 1 लोहार, 1 सैनी, 1 सुनार, 2 स्वर्णकार समाज से जुड़े लोगों को भी एमसीडी चुनाव में जगह दी है.
4 दिसंबर को वोटिंग, 7 दिसंबर को रिजल्ट
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी. 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे. चुनाव के लिए 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो गए हैं. 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख है. नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी. नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी.
दिल्ली में विधानसभा 70 सीटें हैं, लेकिन, 2 सीटों पर चुनाव नहीं होंगे. ऐसे में 68 विधानसभा सीटों पर होंगे, इनमें 250 वार्ड हैं. यहां इलेक्शन करवाए जाएंगे.
इस बार भी ईवीएम का होगा इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








