
MCD Election: विश्वास नगर-आनंद विहार वार्ड में किस पर भरोसा जताएगी जनता, किन मुद्दों पर करेगी वोट?
AajTak
Delhi MCD Election 2022: पूर्वी दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा की जनता किस पार्टी पर अपना भरोसा जताएगी. इस विधानसभा में आने वाले विश्वास नगर, आनंद विहार, प्रीत विहार, आईपी एक्सटेंशन वार्ड के मुद्दे और सियासी समीकरण क्या हैं? आइए जानते हैं-
विश्वास नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला विश्वास नगर वार्ड साल 2018 सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा. इस रिहाइशी इलाके में बड़ी संख्या में छोटी फैक्ट्रियां और गोदाम थे जिनको निगम ने 2018 में सील कर दिया. इलाके में सीलिंग इस बार सबसे बड़ा मुद्दा है. बड़ी संख्या में इस इलाके में सीलिंग होने की वजह से कई लोगों के रोजगार छीन गए. यहां रहने वाले लोगों ने अपने मकानों को खुलवाने के लिए एमसीडी में कन्वर्जन टैक्स, पार्किंग टैक्स और हाउस टैक्स भी भरा लेकिन कई फैक्ट्रियां आज भी सील हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









