
MCD चुनाव में हार के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संगठन में बड़े बदलाव की आहट
AajTak
दिल्ली बीजेपी 27 और 28 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है. दिल्ली नगर निगम चुनाव में बाद यह बैठक हो रही है, इसलिए यह माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव में हार के अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी. इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि संगठन में बड़े बदलाव को लेकर भी कोई फैसला हो सकता है.
दिल्ली निगम चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद बीजेपी अब 27 और 28 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है. खास बात यह है कि नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं. ऐसे में आगे की रणनीति बनाते हुए कार्यकारिणी की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में होनी है. माना जा रहै कि बैठक में संगठन में बड़े बदलाव को लेकर कोई फैसला भी हो सकता है. इससे पहले बीजेपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग 16 और 17 जनवरी को नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में हुई थी.
सूत्रों का कहना है कि बैठक में प्रदेश नेतृत्व और संगठन से जुड़े तमाम फैसलों पर चर्चा के बाद बीजेपी कई राजनीतिक प्रस्ताव ला सकती है. इसके अलावा बैठक में दिल्ली नगर निगम के 6 जनवरी और 24 जनवरी को सदन में हुआ हंगामा भी मुद्दा रहेगा.
पहली बैठक शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पंत मार्ग में होगी. इसमें वरिष्ठ नेता और सारे पदाधिकारी शामिल होंगे. इसके बाद 28 जनवरी को डॉक्टर अंबेडकर भवन ऑडिटोरियम में बैठक का अंतिम सेशन होगा, जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव लाए जा सकते हैं.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सातों लोकसभा सीटों के साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक बैठक में अंतिम दिन दो केंद्रीय मंत्री शिरकत कर सकते हैं.
दिल्ली में पिछले 20 सालों से बीजेपी सक्रिय विपक्ष की भूमिका में है. दिल्ली बीजेपी के लिए गुटबाजी और अरविंद केजरीवाल के मुकाबले शीर्ष नेतृत्व का न होना बड़े सवाल पैदा करता है. अध्यक्ष के तौर पर मनोज तिवारी भी अरविंद केजरीवाल को चुनौती नहीं दे पाए. निगम चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था और तब से कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पंजाबी चेहरे वीरेंद्र सचदेवा को उतारा गया है. अब देखना यह होगा कि दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर क्या फैसला लिया जाएगा?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






