
MCD: चार महीने बाद बीजेपी ने चुना नेता प्रतिपक्ष, राजा इकबाल सिंह को दी जिम्मेदारी
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने सरदार राजा इकबाल सिंह को MCD में नेता प्रतिपक्ष बनाया है. वहीं जय भगवान यादव को पार्षद दल का उपनेता बनाया गया है. राजा इकबाल सिंह मुखर्जी नगर वहीं जयभगवान बेगमपुर से पार्षद हैं.
MCD चुनाव को कई महीनों का वक्त बीत चुका है. बावजूद इसके आम आदमी पार्टी का मेयर चुने जाने के बाद प्रतिपक्ष में बैठे बीजेपी को अब तक नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल रहा था. लेकिन अब वह कमी दूर हो गई है.
दिल्ली बीजेपी ने 4 महीने बाद ही सही आखिरकार दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. बहुत सारे सीनियर पार्षदों के नामों पर विराम लगाते हुए आखिरकार नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह को नेता प्रतिपक्ष के रूप में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नामित कर दिया.
बता दें कि बीते 8 जून को मेयर ने दिल्ली नगर निगम से चुने गए 6 स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी. 12 सदस्यों का चुनाव अभी जून से किया जाना है लेकिन सुप्रीम कोर्ट में एल्डरमैन के नॉमिनेशन को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी पूरी कर ली है और फैसला सुरक्षित रख लिया है. ऐसे में समर वेकेशन बीतने के बाद कभी भी फैसला आ सकता है.
अब दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का शासन है बीते साल हुए 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के बाद 7 दिसंबर को परिणाम आए थे और सबसे ज्यादा 134 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती. ऐसे में करीब 15 सालों के शासन काल के बाद पहली बार एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष बीजेपी का कोई सदस्य हो रहा है वह भी पूर्व मेयर.
अब राजा इकबाल सिंह को दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद बीजेपी के 104 पार्षदों की कमान होगी. पार्टी ने जय भगवान यादव को पार्षद दल का उपनेता यानी उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है.
उत्तरी दिल्ली के मेयर रह चुके हैं राजा इकबाल

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









