
Mating करती मछलियों का शोर ऐसा, सुनें तो फट जाएगा कान का पर्दा
AajTak
फ्लोरिडा के टाम्पा में लोगों को ऐसा शोर सुनाई दे रहा है जिसके चलते वे सो भी नहीं पा रहे. ये आवाज इतनी तेज है कि इससे उनके घरों की दीवारें हिल रही हैं. अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे एक संभावित वजह मछलियों को बताया है.
दुनियाभर में कई ऐसे जीव हैं जिनकी आवाज बहुत तेज और अजीब होती है. लेकिन ये कई बार लोगों को डरा भी देती है. इसी तरह हाल के हफ्तों में फ्लोरिडा के एक इलाके टाम्पा में जो हो रहा है वह जितना लोगों की समझ से परे है उतना ही डरा भी दे रहा है. दरअसल यहां लोगों को ऐसा शोर सुनाई दे रहा है जिसके चलते वे सो भी नहीं पा रहे.
आवाज से घरों की दीवारें हिल रही हैं
ऐसे में यहां के निवासी रहस्यमयी आवाज के पीछे का कारण जानने के लिए एक वैज्ञानिक की मदद ले रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आवाज इतनी तेज है कि इससे उनके घरों की दीवारें हिल रही हैं.
हालांकि इसके पीछे सटीक कारण के बारे में कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन एक वैज्ञानिक का मानना है कि यह रहस्यमय आवाज ब्लैक ड्रम मछली का शोर हो सकता है.
खास मछली हो सकती है आवाज की वजह
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस आवाज से निवासियों में हड़कंप मच गया क्योंकि कोई भी इसके स्रोत का पता नहीं लगा सका. तभी एक वैज्ञानिक डॉ. जेम्स लोकासियो ने प्रस्ताव दिया कि यह ब्लैक ड्रम मछली के संभोग के दौरान निकलने वाली आवाज हो सकती है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












