
Maruti Skydrive: आ रही है मारुति की फ्लाइंग कार! Suzuki के साथ बना रही है इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर, रिपोर्ट
AajTak
Maruti Suzuki flying Car: मारुति सुजुकी ने अपने पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ एक साझेदारी की है, जिसके तहत हवा में उड़ने वाले इलेक्ट्रिक कॉप्टर का निर्माण किया जाएगा. स्काईड्राइव (SkyDrive) नाम के इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर को जापान में 2025 ओसाका एक्सपो में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
Maruti Electric Air Copter: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अब जमीन के साथ-साथ... हवा में भी उड़ने की तैयारी में है. जी हां, रिपोर्ट्स की माने तो मारुति सुजुकी अपने पैरेंट कंपनी Suzuki के साथ मिलकर एक इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर (Air Copters) बनाने की तैयारी में है. शुरुआत में कंपनी इसे जापान और अमेरिका जैसे बाजार में उतारेगी, बाद में इसे इंडियन मार्केट में भी पेश किया जा सकता है.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने अपने पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ एक साझेदारी की है, जिसके तहत हवा में उड़ने वाले इलेक्ट्रिक कॉप्टर का निर्माण किया जाएगा. बताया जा रहा है कि, ये एयर कॉप्टर्स ड्रोन से बड़े होंगे लेकिन सामान्य हेलिकॉप्टर के मुकाबले छोटे होंगे. इसमें पायलट को मिलाकर कम से कम 3 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी.
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस एयर कॉप्टर को पहले जापान और अमेरिका के बाजार में बतौर एयर टैक्सी (Air Taxi) उतारेगी. इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लाने की योजना है. कंपनी इस योजना के साथ मोबिलिटी के नए समाधान ढूढ़ रही है. कंपनी केवल इसे इंडियन मार्केट में पेश करने की तैयार में नहीं है बल्कि, इसकी कीमत को कम से कम रखने के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार कर रही है.
कब होगी लॉन्च:
सुजुकी मोटर के सहायक प्रबंधक, केंटो ओगुरा ने बताया कि इस योजना को वास्तविकता में बदलने के लिए विमानन नियामक (DGCA) के साथ चर्चा चल रही है. स्काईड्राइव नाम के इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर को जापान में 2025 ओसाका एक्सपो में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. मारुति का इरादा अंततः 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत इस तकनीक को भारत में पेश करने की है.
कंपनी वर्तमान में संभावित ग्राहकों और पार्टनर्स की तलाश में भारतीय बाजार में रिसर्च कर रही है. ओगुरा ने इस बात पर जोर दिया कि, भारत में एयर कॉप्टर्स के सफल होने के लिए उनका किफायती होना जरूरी है. मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक एयर कॉप्टर को स्काईड्राइव नाम दिया जाएगा. 12 मोटर और रोटर्स से लैस इस कॉप्टर को जापान में 2025 ओसाका एक्सपो में प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












