
Margshirsha Amavasya 2025: इन 5 राशियों के जीवन में संकट लेकर आएगी मार्गशीर्ष अमावस्या, रहना होगा सावधान
AajTak
Margshirsha Amavasya 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या पर चंद्रमा मंगल की राशि में प्रवेश करने वाले हैं जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है. आइए जानते हैं उन नकारात्मक राशियों के बारे में.
Margshirsha Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि बहुत ही विशेष कहलाती है क्योंकि यह दिन पितरों की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. 20 नवंबर यानी कल मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जाएगी. जो हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग पितरों के नाम का तर्पण, स्नान और दान भी करते हैं. साथ ही, यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है.
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या से कुछ राशियों को सावधान रहने की भी सलाह दी जा रही है. दरअसल, द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा गोचर करके मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जो कि नकारात्मक गोचर कहलाता है. किन राशियों को सावधान रहना होगा.
मिथुन
मार्गशीर्ष अमावस्या मिथुन राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव, निर्णय में भ्रम और काम की योजनाओं के बिगड़ने का संकेत दे रही है. नजदीकी लोगों से गलतफहमी भी बढ़ सकती है. नए काम शुरू करने से बचें और पुरानी गलतियों को सुधारें.
कर्क
कर्क राशि को इस दिन आत्मविश्वास में कमी, खर्चों में अचानक वृद्धि और स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना रहेगी. पारिवारिक निर्णयों में सावधानी आवश्यक है. किसी की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देना नुकसान दे सकता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












