
Manish Gupta की पत्नी ने रखी CBI जांच की मांग, देखें क्या कहा
AajTak
कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से मौत का विवाद बढ़ता जा रहा है. मनीष गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है जिसमें पुलिस की बर्बरता सामने आई है. उनके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं. मनीष गुप्ता के शरीर पर गंभीर चोट के चार निशान हैं. आजतक से बातचीत में मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने कहा कि उन्होंने सीएम से मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. सीएम योगी को लिखे खत में उन्होंने तीन मांगें भी रखी हैं. उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई हुई है या नहीं, मीनाक्षी ने बताया. अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि आज सीएम उनसे मिलेंगे. देखें क्या बोलीं मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










