
Mangal Gochar 2026: आज मंगल का होने जा रहा गोचर, बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी 2026 यानी आज शौर्य और साहस के प्रतीक मंगल देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. ब्रह्मांड की इस हलचल का आपकी राशि पर क्या असर होगा. आइए जानते हैं.
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 23 फरवरी 2026 को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 1 अप्रैल 2026 तक यहीं रहेंगे. इसके बाद मंगल मीन राशि में चले जाएंगे. खास बात यह है कि कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं. ऐसे में मंगल के आते ही पंचग्रही योग बनेगा, जो काफी प्रभावशाली माना जा रहा है. मंगल को साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक ग्रह कहा जाता है, इसलिए इसका यह गोचर करियर, बिजनेस और निर्णय लेने की क्षमता पर बड़ा असर डाल सकता है. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं सभी राशियों पर इसका प्रभाव.
मेष राशि
मेष राशि के लिए यह गोचर काफी लाभ देने वाला रहेगा. करियर में तरक्की के संकेत हैं और जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है. बिजनेस में भी फायदा होगा. हालांकि, इस दौरान अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी है. सोच-समझकर फैसले लें और अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय प्रोफेशनल ग्रोथ लेकर आएगा. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और टारगेट पूरे करने में सफलता मिलेगी. बिजनेस में नई योजनाएं फायदा देंगी. ध्यान रखें कि गुस्से में कोई फैसला न लें और परिवार के साथ संतुलन बनाए रखें.
मिथुन राशि

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









