
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये एक गलती, नष्ट कर देगी आपके सारे पुण्य
AajTak
मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. कहते हैं कि मकर संक्रांति पर दान-स्नान करने से बड़ा पुण्य मिलता है. लेकिन इस दिन कुछ गलतियां आपके सारे पुण्यों को नष्ट कर देती हैं.
Makar Sankranti 2026: मकर राशि का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. सूर्य और शनि के आपसी संबंध के कारण यह पर्व खास महत्व रखता है. इसी काल में शुक्र का उदय भी प्रायः हो जाता है. ऐसे में शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है. ज्योतिषिवदों का कहना है कि मकर संक्राति के दिन कुछ विशेष कार्य वर्जित होते हैं. इसलिए घर में ये कार्य कभी नहीं करने चाहिए.
1. मकर संक्रांति के दिन सुबह उठते ही भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए. इस दिन पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. विशेष तौर पर लोग गंगा घाट पर स्नान करने जाते हैं. इसलिए संभव हो तो सुबह स्नान-दान के बाद ही कुछ ग्रहण करें.
2. मकर संक्रांति के दिन घर में लहसुन, प्याज, मांसाहार और तामसिक चीजों का पूरी तरह परहेज करना चाहिए. घर का कोई भी सदस्य इन चीजों का सेवन बिल्कुल न करें. घर की सात्विकता को बनाए रखें और शुद्ध आहार का ही सेवन करें.
3. मकर संक्रांति का त्योहार प्रकृति के भी निकट माना जाता है. इसलिए इस दिन पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई बिल्कुल न करें. पेड़-पौधों को बिल्कुल नुकसान न पहुंचाए. ये एक गलती आपके सारे पुण्य को नष्ट कर देगी.
4. यदि मकर संक्रांति के दिन आपके घर कोई साधु-संत, वृद्ध या जरूरतमंद व्यक्ति आए तो उनके साथ बिल्कुल दुर्व्यवहार न करें. अपनी दहलीज से उन्हें खाली हाथ न लौटाएं. आप सामर्थ्य के अनुसार, उन्हें खाने की सामग्री या कुछ धन दे सकते हैं. इस दिन तिल, गुड़, घी, खाने की चीजें, गर्म कपड़े और धन का दान करना उत्तम माना जाता है.
5. मकर संक्रांति के दिन क्रोध, कटु वचन, लड़ाई-झगड़ा या विवाद से दूर रहें. इस दिन वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें. किसी को अपशब्द न कहें. सभी के साथ प्रेम और मधुर व्यवहार बनाए रखें.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











