
Mainpuri By-election: मैनपुरी में मुलायम की विरासत बचा पाएंगी डिंपल? ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए सियासी मिजाज
AajTak
मैनपुरी में सियासी मिजाज कुछ बदला-बदला सा लग रहा है. मुलायम की विरासत बचाने के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव पर भरोसा जताया है. वहीं चर्चा है कि डिंपल के खिलाफ बीजेपी मुलायम की ही बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती है. ऐसे में मुकाबला रोचक हो सकता है.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की लोकसभा सीट के लिए हो रहा उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए साख का सवाल है. वहीं बीजेपी भी इस चुनाव को सपा के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है. इस बीच चुनावी मौसम में डिंपल यादव के प्रत्याशी के तौर पर उतरने के बाद समाजवादी कुनबा डिंपल यादव की जीत पर टकटकी लगाए है. आजतक की टीम मैनपुरी लोकसभा सीट पहुंची जहां मतदाताओं समेत नेताओं का रुख जानने की कोशिश की.
सपा का गढ़ रहा है मैनपुरी
मैनपुरी में कुल 5 विधानसभा हैं जिनमें करहल और जसवंत नगर की सीट भी आती है. इस पर फिलहाल अखिलेश यादव और शिवपाल यादव विधायक के तौर पर काबिज है. इस सीट पर लगभग 17 लाख मतदाता हैं जिसमें यादव 4.25 लाख, शाक्य 3.15 लाख, ठाकुर 2.50, ब्राह्मण 1.25, दलित 1.50 लाख, लोधी 1 लाख, वैश्य 70000 और मुस्लिम 45000 की संख्या में है. मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गढ़ है और 2014 और 19 के चुनाव में वह यहां से सांसद रहे उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए डिंपल यादव को सपा ने चुनावी मैदान में उतारा है.
'इस बार चुनौती जरूर दे रही बीजेपी'
आजतक से बात करते हुए मुलायम सिंह यादव के एक राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले नत्थू सिंह के पुत्र पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव ने कहा नेताजी की विरासत और समाजवादी पार्टी के मूल्यों पर चलते हुए डिंपल यादव क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल करेंगी. यह बात जरूर है कि नेताजी के दौर और आज के समाजवाद के दौर में बदलाव हुआ है लेकिन युवा और मैनपुरी की जनता हमेशा से नेताजी के साथ रही है, ऐसे में डिंपल यादव न सिर्फ बहू के तौर पर बल्कि एक प्रत्याशी के तौर पर भी जीत हासिल करेंगी लेकिन बीजेपी इस बार चुनौती में जरूर है.
'यहां के लोग मुलायम को जानते हैं सिर्फ'

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








