
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन कैसे चढ़ाएं शिवलिंग पर बेलपत्र? यहां जानें तोड़ने-चढ़ाने के नियम
AajTak
महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा. ये तो सभी जानते हैं कि भगवान शिव की पूजा में उन्हें बेलपत्र अर्पित किया जाता है.ऐसे में आज हम आपको बेलपत्र तोड़ने और चढ़ाने के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं.
महाशिवरात्रि का पावन पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा. हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है. माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शिवजी की पूजा में बेलपत्र को काफी जरूरी माना जाता है. बेलपत्र के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं. ऐसे में अगर आप भी हर भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ाने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं बेलपत्र चढ़ाने और तोड़ने का नियम.
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के नियम
शिवलिंग पर हमेशा तीन पत्तियों वाला बेलपत्र अर्पित करना चाहिए. ध्यान रहे कि इसमें कोई दाग या धब्बा ना हो.
शिवलिंग पर कभी भी कटे-फटे और मुरझाए हुए बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए.
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से पहले इसे अच्छे से धो लें और पत्ते के चिकने हिस्से को ही शिवलिंग पर चढ़ाएं. पत्ते के रूखे हिस्से को ऊपर की तरफ रखें.
अगर पूजा के टाइम पर आपके पास बेलपत्र नहीं है तो वहां मौजूद पत्तों को धोकर दोबारा से शिवलिंग पर चढ़ा दें. बेलपत्र कभी भी बासी या जूठा नहीं होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











