
Maharastra: चंद्रपुर में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ताडोबा उत्सव में 65 हजार पौधों से लिखा ‘भारतमाता’
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चल रहे ताडोबा उत्सव के अवसर पर अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. यहां 65 हजार 724 पौधों की मदद से ‘भारतमाता’ लिखकर बनाया गया रिकॉर्ड. 26 प्रकार के स्वदेशी प्रजाति के पौधों का इस्तेमाल कर भारतमाता लिखा गया था. वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की पहल पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तीन दिवसीय ताडोबा उत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर चंद्रपुर में एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. 26 प्रकार के स्वदेशी पौधों का इस्तेमाल कर कुल 65 हजार 734 पौधों की मदद से ‘भारतमाता’ लिखा गया. शहर के रामबाग फॉरेस्ट कॉलोनी ग्राउंड में यह आयोजन किया गया था.
महाराष्ट्र वन विभाग की ओर से यह आयोजन किया गया था. इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एक टीम मौजूद थी. टीम द्वारा रिकॉर्ड को लेकर पूरे निष्कर्षों को जांचने के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड होने की घोषणा की गई और इसका प्रमाण पत्र मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को सौंपा गया.
यह भी पढ़ें- बिलकिस बानो रेप के 2 दोषियों ने फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मामले को बड़ी बेंच के पास भेजने की मांग
पर्यटन के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









