
Maharashtra Zilla Parishad Election 2026: महाराष्ट्र में आज जिला परिषद चुनाव, 12 जिलों में वोटिंग, पवार परिवार की साख दांव पर
AajTak
महाराष्ट्र में लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है. पुणे जिला परिषद, जो लंबे समय से पवार परिवार के नेतृत्व वाली NCP का गढ़ मानी जाती रही है, इस बार बदले सियासी समीकरणों और BJP की बढ़ती ताकत के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में है.
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों का इंतजार खत्म हो गया है. शनिवार को राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
पुणे जिला परिषद चुनाव इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह जिला परिषद लंबे समय से पवार परिवार के नेतृत्व वाली NCP का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है. मतदान के दौरान दिवंगत अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार अपने बेटे युगेंद्र पवार के साथ सुबह काटेवाड़ी के प्राथमिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. वहीं, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी पार्थ पवार और अपनी सास आशाताई पवार के साथ मतदान करेंगी.
हालांकि, बीते कुछ वर्षों में पुणे जिले में BJP की बढ़ती पकड़ और अजित पवार के निधन के बाद स्थानीय राजनीति के समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP इस बार पुणे जिला परिषद की 73 में से 72 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि BJP ने 55 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. इससे जिले में मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया है.
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल 731 जिला परिषद सीटों और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इन चुनावों में कुल 7,438 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिला परिषद की 731 सीटों में से 369 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 83, अनुसूचित जनजाति के लिए 25 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 191 सीटें आरक्षित हैं. आरक्षित सीटों पर 2,624 उम्मीदवार मैदान में हैं.
पंचायत समिति की 1,462 सीटों में से 731 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. इनमें अनुसूचित जाति के लिए 166, अनुसूचित जनजाति के लिए 38 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 342 सीटें आरक्षित हैं. पंचायत समिति चुनाव में कुल 4,814 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
इन चुनावों में रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में मतदान हो रहा है. वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 7.30 बजे शुरू हो गई और शाम 5.30 बजे तक चलेगी.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











