
Maharashtra Politics: बागी करेंगे गुवाहाटी में रेस्ट, आखिर कब तक होगा फ्लोर टेस्ट? देखिए न्यूजरूम से कवरेज
AajTak
सीएम उद्धव ने मंगलवार को 2.30 बजे महाराष्ट्र में कैबिनेट मीटिंग बुलाई. दूसरी तरफ जानकारी सामने आ रही है कि अगर राज्यपाल ने सरकार से फ्लोर टेस्ट के लिए कहा तो शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. महाराष्ट्र संकट के चलते उद्धव की कुर्सी जाएगी, या बचेगी, हर कोई यही सोच रहा है और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया, उसपर एकनाथ शिंदे से लेकर उन 16 बागी विधायकों ने राहत की सांस ली है, जिन्हें डिप्टी स्पीकर ने अयोग्यता का नोटिस जारी कर दिया था. अब सवाल यही है कि आखिर कब तक महाराष्ट्र में होगा फ्लोर टेस्ट? देखिए न्यूज रूम से ये स्पेशल कवरेज.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









