
Maharashtra News: SC में शिंदे बनाम उद्धव की जंग में किसका पलड़ा भारी? देखें लीगल एक्सपर्ट की राय
AajTak
Maharashtra News: महाराष्ट्र में शिवसेना की अंदरूनी बगावत पर सुप्रीम कोर्ट में दो आर्जियां दाखिल की गई थीं. इन दोनों अर्जियों पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की वैकेशन बेंच ने सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी जिसके बाद तय ये हुया कि बागी विधायकों की सदस्यता 11 जुलाई तक रद्द नहीं की जा सकती यानी 11 जुलाई तक जैसी स्थिति थी वैसी ही बनी रहेगी, विधायकों की सदस्यता, डिप्टी स्पीकर के नोटिस के बाद भी 11 जुलाई तक सुरक्षित है. इसके अलावा कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर से बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस पर जवाब भी मांगा है. एक पक्ष की राहत तो दूसरे पक्ष की मुसीबत है. यही महाराष्ट्र की राजनीति में भी हुआ. शिंदे गुट के बागी विधायकों को राहत मिली तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर, उद्धव सरकार और पुलिस से इस मामले को लेकर नोटिस भेजा गया. SC में शिंदे बनाम उद्धव की जंग में किसका पलड़ा भारी? देखें लीगल एक्सपर्ट की राय.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









