Maharashtra News: किसान को 100 किलो बैंगन के मिले सिर्फ 66 रुपये, उखाड़ फेंकी फसल
AajTak
महाराष्ट्र के किसान सब्जियों के सही भाव नहीं मिलने से परेशान हैं. हाल ही में सोलापुर के एक किसान को 800 किलो प्याज के लिए 2 रुपये का चेक मिला था. अब पुणे जिले के पुरंदर तालुका के कुंभारवलन के एक किसान को 100 किलो बैंगन के लिए केवल 66 रुपये का चेक मिला. बैंगन पर इतनी कम कीमत मिलने से आक्रोशित किसान ने अपनी 11 बीघे में उगाई फसल को उखाड़ फेंका.
महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. एक क्विंटल प्याज सिर्फ 500 रुपये में बिक रही है. प्याज के साथ-साथ बाकी अन्य फसलों के रेट में भारी कमी आई है. पुणे जिले के कुंभारवलन गांव में एक किसान को 100 किलो बैंगन के महज 66 रुपये मिले. सब्जियों के सही दाम ना मिलने से किसान परेशान और बेहाल हैं.
आक्रोशित किसान ने फसल उखाड़कर खेत में ही फेक दिया
हाल ही में सोलापुर के एक किसान को 800 किलो प्याज के लिए 2 रुपये का चेक मिला था. अब पुणे जिले के पुरंदर तालुका के कुंभारवलन के एक किसान को 100 किलो बैंगन के लिए केवल 66 रुपये का चेक मिला. बैंगन पर इतनी कम कीमत मिलने से आक्रोशित किसान ने अपनी 11 बीघे में लगाई गई फसल को उखाड़कर खेत में ही फेंक दिया. इससे पहले पुणे जिले के इंदापुर तालुका के तकरारवाड़ी गांव में गोभी के 2 रुपये दाम मिलने से नाराज किसान ने गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था.
पुरंदर तालुका के कुंभारवलन के किसान ऋषि चिवटे ने तीन महीने पहले अपने खेतों में बैंगन की फसल लगाई थी. इसमें उन्हें तकरीबन 56 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया था. ऋषि ने जब 100 किलो बैंगन पुणे की गुलटेकड़ी मंडी में भेजी तो उन्हें सारा खर्च काटकर सिर्फ 66 रुपये मिले.
किसान का क्या कहना है?
ऋषि चिवटे बताते हैं कि तकरीबन 3 महीने पहले हमने बैंगन के पौधे लगाए थे. तकरीबन 56000 रुपये खर्च किये. जब 22 तारीख को पुणे के गुलटेकड़ी मार्केट में बैंगन भेज दिया. 2 दिन बाद मार्केट से 100 किलो बैंगन के महज 66 रुपये मिले. पहले मुझे लगा की गलती से मुझे इतने कम पैसे मिले हैं. जब मैंने व्यापारी से पूछा तब मुझे बताया गया कि 100 किलो बैंगन के 66 रुपये मिले हैं. बाजार में बैंगन 40 से 50 किलो तक बिक रहे हैं. वहीं, किसानों 3 रुपये से कम दाम मिल रहा है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








