
Maharashtra Mlc Polls Live: महाराष्ट्र MLC चुनाव में शक्ति प्रदर्शन, होटल से रवाना हुए अजित गुट के विधायक, उद्धव कैंप ने की वोटिंग टालने की मांग
AajTak
महाराष्ट्र में आज विधानस परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है. इसके लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 9 प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 3 उम्मीदवारों को खड़ा किया है.
लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में NDA गठबंधन और INDIA ब्लॉक के बीच आज एक और बड़ी सियासी जंग है. सूबे में आज विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है. इस चुनाव की खास बात यह है कि यहां 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. आज सुबह से शाम 4 बजे तक विधान परिषद चुनावों के लिए वोटिंग होनी है.
इस चुनाव से पहले एक बार फिर महाराष्ट्र में सियासी वॉर शुरू हो गई है. इस चुनाव में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स भी जोरों पर चल रही है. दोनों गठबंधन अपने-अपने विधायक बचाने की कोशिशों में जुटे हैं. इस चुनाव के बीच कुछ कई सवाल चर्चा में बने हुए हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में NDA गठबंधन को महायुति तो विपक्षी INDIA अलायंस को महाविकास अघाड़ी के नाम से जाना जाता है. मुंबई में भारी बारिश के बीच शिवसेना-UBT (उद्धव ठाकरे) के नेता मिलिंद नार्वेकर ने वोटिंग का समय बढ़ाने की मांग की है. वहीं, एनसीपी (अजित पवार) के विधायक बस में सवार होकर होटल ललित से विधानसभा के लिए निकल चुके हैं.
NDA-INDIA किसने उतारे कितने प्रत्याशी?
महाराष्ट्र में आज विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. लेकिन इन पर मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की संख्या 12 है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 9 प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 3 उम्मीदवारों को खड़ा किया है.
BJP ने 5 तो शिंदे गुट ने उतारे 2 उम्मीदवार
बीजेपी ने इस MLC चुनाव में 5 उम्मीदवार उतारे हैं. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 2 उम्मीदवार उतारे हैं. अजित पवार की एनसीपी ने भी 2 उम्मीदवार उतारे हैं और बात INDIA ब्लॉक की करें तो कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को उतारा है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT ने भी एक उम्मीदवार को उतारा है, जबकि शरद पवार की एनसीपी ने अपना उम्मीदवार ना उतारकर भारतीय शेतकरी कामगार पार्टी के जयंत पाटील को समर्थन दिया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










