
Maharashtra Gangrape: महाराष्ट्र में 15 साल की नाबालिग से 29 लोगों ने किया बलात्कार, अब तक 26 गिरफ्तार
ABP News
Maharashtra Gangrape: डोंबीवली पूर्व की एक 15 वर्षीय लड़की ने मनपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आठ महीने से उसका यौन शोषण किया जा रहा है.
Maharashtra Gangrape: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके से एक एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ 29 लोगों ने बलात्कार किया है. इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है और राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
इस बारे में डोंबीवली के मानपाड़ा थाने में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दो नाबालिगों समेत अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि कुछ आरोपी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों के रिश्तेदार हैं. पुलिसों ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 29 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और नाबालिग आरोपियों को रिमांड रूम में भेजा गया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












