
Maharashtra Crisis: 38 विधायकों का समर्थन पत्र-16 के खिलाफ एक्शन की मांग, बैठकों-बयानों के बीच बदल रहे समीकरण
AajTak
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर गुवाहाटी तक हलचल है. एक तरफ शिवसेना और बागियों के बीच खींचतान चल रही है तो दूसरी तरफ बैठकों का दौर जारी है. महा विकास अघाड़ी के घटक दल लगातार बैठकें कर रहे हैं. वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने भी बीजेपी के गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक की है.
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर छाए संकट के बादल और गहरा गए हैं. शिवसेना नेताओं और पार्टी नेताओं के बीच वार-पलटवार का सिलसिला चल रहा है तो मुंबई में लगातार बैठकों का दौर भी जारी है. बैठकों और बयानों के बीच पल-पल समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. सत्ता को लेकर शिवसेना में शुरू हुई ये सियासी खींचतान अब महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के दर पर पहुंच चुकी है.
शिवसेना की ओर से डिप्टी स्पीकर को पत्र भेजकर 16 बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. शिवसेना ने 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग विधानसभा के डिप्टी स्पीकर से की है. शिवसेना की ओर से की गई अपील के आधार पर डिप्टी स्पीकर जल्द ही 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी कर सकते हैं.
बताया जा रहा है कि 16 विधायकों को देने के लिए डिप्टी स्पीकर की नोटिस तैयार भी है. शिवसेना के बागी 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही की जा सकती है या नहीं, इसको लेकर कहा जा रहा है कि कानूनी राय ली जा रही है. कानूनी राय के बाद डिप्टी स्पीकर किसी भी समय शिवसेना के इन 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी कर सकते हैं.
बागी गुट ने भी डिप्टी स्पीकर को पत्र भेज दिया. बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भी इसके बाद डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखा जिसमें 38 विधायकों के हस्ताक्षर थे. डिप्टी स्पीकर के सामने दोनों तरफ से चल रहे शक्ति प्रदर्शन के बीच बागी गुट की ओर से डिप्टी स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव भी दिया था. डिप्टी स्पीकर ने बागी गुट की ओर से आया अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया है.
चल रहा बैठकों का दौर
शिवसेना के बागी गुट और महा विकास अघाड़ी के घटक दलों में चल रहे बैठकों के दौर के बीच अब विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी एक्टिव हो गई है. मुंबई में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक की. हालांकि, इस बैठक के बाद बीजेपी गठबंधन में शामिल रामदास अठावले ने साफ किया कि हम वेट एंड वॉच की पॉलिसी पर चल रहे हैं. उन्होंने इस घटनाक्रम के पीछे बीजेपी का हाथ होने संबंधी आरोप भी खारिज कर दिए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








