
Maharashtra Crisis: उद्धव की ललकार, शिंदे से तकरार और BJP सधे पांव... आज महाराष्ट्र में क्या होगा?
AajTak
महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक को लेकर शुक्रवार को भी माहौल गर्म रहा. दिनभर शिवसेना, एनसीपी की बैठक होती रही. शिवसेना से कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बढ़ा दिया है. वहीं बीजेपी भी आज बैठक करेगी.
महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे को अपनी सरकार बचाने को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है. पिछले तीन दिनों की तरह राज्य में शुक्रवार को भी वार्ता का दौर जारी रहा. सीएम उद्धव ठाकरे ने सेना भवन में शिवसैनिकों से बात की तो आदित्य ठाकरे ने जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया.
इसके बाद शरद पवार समेत एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने आगे की रणनीति पर बैठक की. शाम होते-होते विधानसभा सचिवालय में शिवसेना के 16 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की अपील पर मंथन हुआ. आज शिवसेना ने अपनी सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणियों की बैठक को बुला लिया है. आदित्य ठाकरे भी युवा नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे. वहीं बीजेपी नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे.
शिवसेना के 16 बागी MLA को जारी होगा नोटिस
शिवसेना ने डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखकर बागी हुए 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. इस पर विधानसभा सचिवालय में महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोनी के साथ बैठक हुई. इसमें अरविंद सावंत, अनिल देसाई मौजूद रहे.
अनिल देसाई ने बताया कि बागियों की सदस्यता रद्द करने को लेकर कानूनी पहलुओं पर चर्चा हुई. अब सभी बागियों को नोटिस भेजा जाएगा. अगर बागियों की सदस्यता रद्द कर दी जाती है तो वे फ्लोर टेस्ट में वोट नहीं कर पाएंगे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








