
Maharashtra crisis: 'इतनी बड़ी बगावत और आपको भनक तक नहीं', NCP ने शिवसेना लीडरशीप पर उठाए सवाल
AajTak
महाराष्ट्र की सियासत में शह-मात का खेल लगातार चल रहा है. एक तरफ उद्धव ठाकरे मंथन के लिए खुद उतर रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी भी एक्टिव हो गई है. एक दिन पहले शरद पवार समेत एनसीपी नेताओं की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में सरकार पर संकट को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय की गई.
महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है. आज पांचवें दिन उद्धव और शिंदे गुट में शह और मात का खेल तेज हो गया है. इस बीच, महा विकास अघाडी सरकार के सहयोगी दलों में बैठकों का दौर चल रहा है. एक दिन पहले शरद पवार समेत एनसीपी नेताओं की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में सरकार पर संकट को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय की गई. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान एनसीपी नेताओं ने शिवसेना की टॉप लीडरशिप पर ही सीधे सवाल किए.
एनसीपी के नेताओं का कहना था कि शिवसेना के अंदर इतनी बड़ी बगावत हो गई है और उनके नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी. यह सब हैरान कर देने वाला घटनाक्रम है. वहीं, उद्धव ने कहा कि कुछ बागी विधायक उनके संपर्क में हैं. वे एसएमएस के जरिए बातचीत कर रहे हैं. उम्मीद है कि वे मुंबई आएंगे तो फिर से संपर्क करेंगे और साथ देंगे.
एनसीपी की बैठक में ये प्रमुख सवाल किए गए...
1. इतने बड़े स्तर पर बगावत हो गई और शिवसेना का पूरा नेतृत्व कैसे अनभिज्ञ बना रहा?2. यह अजीब लगता है कि जो नेता 'वर्षा' (सीएम हाउस) में बैठक में शामिल हुए थे, वे बाद में बागी हुए और गुवाहाटी चले गए.3. जमीनी स्तर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी जा रही है?
शिवसेना कैंप के सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने भी अपना पक्ष रखा और कहा-
1. उद्धव ने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे पास आए और दो मुद्दे उठाए. पहला- फिर से बीजेपी के साथ जाने पर विचार किया जाए. दूसरा- फंड और अन्य विकास के मुद्दे पर विधायकों की शिकायत रखी. मैंने उनसे कहा कि बीजेपी के साथ जाना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन फंड के मुद्दे पर चर्चा करेंगे.2. सीएम ने बैठक में शामिल होने वाले विधायकों के बागी होने और गुवाहाटी जाने के तरीके पर भी अपनी पीड़ा जताई.3. उद्धव ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बागी विधायक महाराष्ट्र आएंगे. उनमें से कुछ उनके साथ वापस आ जाएंगे. उद्धव ने एनसीपी को यह भी बताया कि कुछ बागी विधायक SMS के जरिए उनसे बात कर रहे हैं और जवाब दे रहे हैं. इसलिए मुझे उनके वापस आने की उम्मीद है.4. उद्धव ने शरद पवार से कहा कि शुरू में किसी भी हिंसा या विरोध के खिलाफ कैडर को निर्देश दिया गया था. अंदेशा था कि यह काउंटर प्रोडक्टिव साबित हो सकता है. लेकिन आने वाले दिनों में कार्यकर्ता जमीन पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे. अंत में पवार ने उद्धव से कानूनी समेत सभी विकल्प तलाशने को कहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








