
Maharashtra: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं अब भी मानता हूं कि शिवसेना ने भाजपा के साथ रहकर 25 साल बर्बाद कर दिये
ABP News
Maharashtra CM On BJP: उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन में जो 25 साल निकाले वह ‘बर्बाद’ चले गये.
Uddhav Thackeray On BJP: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार हिंदुत्व का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य के बाहर अपना प्रसार करने का प्रयास करेगी और उसका लक्ष्य राष्ट्रीय भूमिका हासिल करने का है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सिकुड़ गया है क्योंकि अकाली दल एवं शिवसेना जैसे पुराने सहयोगी पहले ही उससे बाहर निकल गये.
पार्टी के संस्थापक और अपने पिता बाल ठाकरे की 96 वीं जयंती पर शिवसैनिकों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने सत्ता के माध्यम से हिंदुत्व के एजेंडे को आगे लेने के जाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया था. उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने भाजपा के साथ गठजोड़ किया था क्योंकि वह हिंदुत्व के लिए सत्ता चाहती थी. शिवसेना ने सत्ता की खातिर कभी हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने हिंदुत्व को नहीं बल्कि भाजपा को छोड़ दिया. मैं मानता हूं कि भाजपा का अवसरवादी हिंदुत्व बस सत्ता के लिए है.’’

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












