
Maharashtra: विदेशी नागरिकों को किराए पर दी संपत्ति, नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोग गिरफ्तार
AajTak
पुलिस के हवाले से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, ऐसे संपत्ति मालिकों को अपने परिसर किराए पर देने के 24 घंटे के भीतर पुलिस को सूचित करना होगा. मौजूदा कानूनों के अनुसार, नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में विदेशी नागरिकों को अपने परिसर किराए पर देने वाले दो दर्जन से ज्यादा संपत्ति मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इल्जाम है कि इन लोगों ने विदेशी नागरिकों को किराएदार रखते वक्त नियमों का पालन नहीं किया. इसी आरोप के चलते 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पालघर पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह कार्रवाई उन संपत्ति मालिकों के खिलाफ अमल में लाई गई है, जिन्होंने मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा (पूर्व) में तुलिंज पुलिस थाना इलाके में आवासीय या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अपने परिसर विदेशियों को किराए पर दे दिए थे.
पुलिस के हवाले से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, ऐसे संपत्ति मालिकों को अपने परिसर किराए पर देने के 24 घंटे के भीतर पुलिस को सूचित करना होगा. मौजूदा कानूनों के अनुसार, नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि, धाराओं के बारे में व्यापक प्रचार और बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद, संपत्ति मालिक नियमों का पालन करने में नाकाम रहे. इसी वजह से उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









