
Maharashtra: बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे , पांच की गई जान, मुश्किल से निकाले गए शव
AajTak
हादसा इतना भयानक था कि कार कबाड़ हो गई और लोगों के शव उसी में बुरी तरह से फंस गए थे. गैस कटर से कार की चादर को काटाकर शवों को बाहर निकाला गया. घायल बच्ची को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कार और निजी ट्रेवल्स बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 9 साल की बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. हादसा नागपुर नागभीड़ मार्ग पर हुआ रविवार शाम को हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयर बैग भी फट गए और कार कबाड़ बन गई. कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया है. मरने वाले आपस में रिश्तेदार थे.
जानकारी के मुताबिक, नागपुर नागभीड़ मार्ग बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हुई. कार सवार पांच लोगों की इस हादसे में मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार कबाड़ हो गई और लोगों के शव उसी में बुरी तरह से फंस गए थे. गैस कटर से कार की चादर को काटकर शवों को बाहर निकाला गया. घायल बच्ची को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
बताया गया कि मृतक आपस में रिश्तेदार हैं. इस हादसे में 30 साल के रोहन विजय राउत, 28 साल के ऋषिकेश विजय राऊत, 45 साल की गीता विजय राऊत, 40 साल की सुनिता रुपेश फेण्डरे, 36 साल की प्रभा शेखर सोनवणे की मौत हुई है. वहीं, 9 साल की यामिनी रुपेश फेण्डरे गंभीर घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. सभी नागपुर के रहने वाले थे. नागभीड़ थाना पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार के एयर बैग भी फट गए थे.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










