
Maharashtra: प्रिंसिपल ने वीडियो कॉल कर नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, फिर जहर खाकर दी जान
AajTak
नांदेड़ के एक स्कूल प्रिंसिपल सुनील कारामुंगे ने 10वीं की छात्रा का वीडियो कॉल पर यौन उत्पीड़न किया. शिकायत पर पॉक्सो केस दर्ज होते ही डर से उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. उनके परिवार ने छात्रा और उसके परिजनों पर उकसाने का केस दर्ज किया. पुलिस जांच कर रही है, शहर में हड़कंप मचा है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है. पुष्पांजलि माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कारामुंगे (उम्र 50) ने एक नाबालिग छात्रा का वीडियो कॉल पर यौन उत्पीड़न किया. यह स्कूल नांदेड़ शहर के पास पसादगांव में मौजूद है. मामला तब सामने आया जब 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया कि प्रिंसिपल ने पेपर चेक करने के बहाने उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल की और अश्लील हरकतें कीं.
गुस्साए परिजनों ने प्रिंसिपल को बाहर बुलाकर उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद छात्रा ने शिवाजीनगर थाने में शिकायत दर्ज की. चूंकि पीड़िता नाबालिग थी, पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. यह खबर सुनते ही सुनील कारामुंगे डर गए. उन्हें लगा कि उनकी बदनामी होगी. इसी डर से उन्होंने जहर खा लिया.
वीडियो कॉल कर प्रिंसिपल ने छात्रा से की अश्लील हरकत
परिवार ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई. मरने से पहले सुनील ने एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की के परिवार ने मुझे मानसिक रूप से परेशान किया, इसलिए मैं खुदकुशी कर रहा हूं.
मृत प्रिंसिपल के परिवार ने पीड़ित छात्रा और उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया. पुलिस अब दोनों पक्षों की जांच कर रही है. ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या स्कूलों में बच्चे सुरक्षित हैं? कुछ महीने पहले भी नांदेड़ में एक प्रिंसिपल पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा था.
पुलिस ने दोनों की पक्ष से शिकायत लेकर जांच शुरू की

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








