
Mahakumbh Stampede: रात 10 बजे से बढ़ने लगी थी भीड़, बैरिकेडिंग के किनारे... संगम नोज पर भगदड़ की पूरी TIME LINE
AajTak
Mahakumbh Mela Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. ऐसे में लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच भगदड़ कैसे मची. अब इस हादसे की पूरी जानकारी सामने आ गई है. आइए आपको TIME LINE के जरिए सब समझाते हैं...
पिछले 17 दिनों (13 जनवरी) से जारी प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार (28 जनवरी) देर रात अचानक भगदड़ मच गई. हादसा तब हुआ, जब तीर्थ क्षेत्र में मौजूद लोग संगम नोज की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे. अचानक भगदड़ मचने से लोग हड़बड़ाकर भागने लगे, इस दौड़-भाग में जो गिरा वो फिर लंबे समय तक उठ नहीं पाया.
भीड़ लोगों को रौंदती रही और इस दौरान गिरने वाले लोग भीड़ की चपेट में आते रहे. हादसे के दौरान संगम नोज के पास चीख-पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है. आइए आपको TIME LINE के जरिए समझाते हैं कि कब-कब क्या हुआ.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ हादसा: जब फंस जाएं भारी भीड़ में तो अपनाएं ये सर्वाइवल टेक्निक!
भगदड़ की पूरी TIME LINE
> रात 10 बजे से ही संगम पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी. प्रशासन चाहता था कि लोग आए स्नान करें और जाएं. लेकिन लोगों अमृत स्नान के चक्कर में लोग इकट्ठा होते चले गए. मौनी अमावस्या के पर्व पर अमृत स्नान के लिए हर कोई संगम नोज पर ही डुबकी लगाना चाहता था.
> लोगों की भीड़ बढ़ने लगी. जो लोग मौनी अमावस्या पर ही स्नान करने के लिए आए थे, वे बैरिकेडिंग के किनारे पॉलिथीन बिछाकर लेटे हुए थे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










