
Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ पर PM मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के प्रति संवेदना भी जताई
AajTak
प्रयागराज में हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा,'मैं लगातार यूपी सरकार के संपर्क में हूं.'
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है. हादसे पर करीब-करीब सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने अपनी संवेदना जताई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भगदड़ से पीड़ित श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए महाकुंभ भगदड़ के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा,'मैं लगातार यूपी सरकार के संपर्क में हूं. मौनी अमावस्या के कारण करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे. घटना के कारण कुछ घंटों के लिए स्नान रोक दिया गया था, लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है और सब कुछ ठीक है.'
'घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना'
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,'प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










