
Maha Navami Wishes: दुर्गा पूजा पर अपनों को भेजें ये खास संदेश, अनोखे अंदाज में दें महानवमी की शुभकामनाएं
AajTak
नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दौरान देशभर में गरबा और डांडिया की धूम होती है. वैसे तो नवरात्रि का हर दिन भक्तों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन नवमी का दिन अन्य दिनों में ज्यादा खास माना जाता है. नवमी के पावन मौके पर आप अपने करीबियों को ये शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें महानवमी की बधाई दे सकते हैं.
Happy Maha Navami Wishes in Hindi: महानवमी के साथ ही नवरात्रि के त्योहार का समापन होता है. दुर्गा नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन हवन किया जाता है और साथ ही कन्याओं को भोजन करवाया जाता है. मां दुर्गा के पंडालों में नवमी के दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाता है. इस साल 11 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी. नवमी के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं ये खास बधाई संदेश, जिन्हें आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजकर महानवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> सारा जहां है जिसकी शरण में नमन है उस माता को बने उस माता के चरणो की धूल आओ मिल कर चढ़ाएं श्रद्धा भाव का फूलमहानवमी की शुभकामनाएं!
> मां की ज्योत जली है घर में दूर अज्ञान का अंधेरा हो आज आए मां आपके घर मेंनवमी की शुभकामनाएं!
> नव शक्ति, नव चेतना, नव उत्थान, नव भक्ति, नव आराधना, नव कल्याण, नव ज्योत्सना, नव कल्पना, नव निर्माण !महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
> मां की ज्योति से प्रेम मिलता है सबके दिलो को आनंद मिलता है जो भी जाता है माता के द्वार उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है !Happy Navami
> तेरी कृपा से मैया हर काम पूरा हो गया काम तूने किया मैया मेरा नाम हो गया !हैप्पी दुर्गा नवमी

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










