
Lulu Mall Lucknow: लखनऊ के Lulu मॉल के बाहर बवाल, हनुमान चालीसा पाठ के लिए पहुंचे 15 लोग हिरासत में
AajTak
लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर जुटे हिंदू महासभा के लोगों ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया है. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी यहां हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी में लुलु मॉल के बाहर एक बार फिर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारी जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे.
बताया जा रहा है कि खुद को हिंदू संगठन से बताने वाले आदित्य मिश्रा और उसके समर्थकों ने मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है. बताया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.
मॉल के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते थे प्रदर्शनकारी
जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी मॉल के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर कुछ प्रदर्शनकारियों भागने लगे. थोड़ी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा. इसके बाद पुलिस ने मॉल के चारों ओर भाग रहे प्रदर्शनकारियों को पकड़ा.
बता दें कि इससे पहले भी हिंदू महासभा के लोगों ने लुलु मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने शुक्रवार की शाम 6 बजे मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने की घोषणा की थी. हालांकि उन्हें पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया था, लेकिन बिना इजाजत मॉल में धार्मिक कार्य करने पहुंचे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
कैसे शुरू हुआ विवाद?

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










