
Ludhiana Gas Leak: मौसी के कलेजे से चिपके 8 महीने के मासूम ने माता-पिता की चिता को दी मुखाग्नि, फफक कर रो पड़े लोग
AajTak
Ludhiana Gas Leak Tragedy: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में 30 अप्रैल को हुई जहरीली गैस लीक घटना ने 11 लोगों की जान ले ली. इस त्रासदी में एक 8 साल के मासूम ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया. घटना की सूचना मिलने पर बच्चे की मौसी समेत दूसरे परिजन लुधियाना पहुंचे. उन्होंने श्मशान में मासूम को अपने कलेजे से लगाकर अंतिम क्रिया करवाई. यह देख हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे.
पंजाब के लुधियाना शहर में सोमवार को एक श्मशान घाट पर हृदय को विचलित कर देने वाले दृश्य दिखाई दिए. यहां एक 8 साल के अबोध बच्चे ने अपने माता-पिता और दादी को मुखाग्नि दी. बच्चे ने लुधियाना गैस त्रासदी में अपने परिवार को गंवा दिया था. मौसी ने मासूम को अपनी गोद में लेकर श्मशान में अंतिम क्रिया की रस्म पूरी करवाई. यह देख वहां मौजूद लोग फफक-फफक कर रो पड़े.
रविवार को पंजाब के लुधियाना शहर में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी. मृतकों में सौरव गोयल, उनकी पत्नी प्रीति गोयल और मां कमलेश भी शामिल थीं. सौरव और प्रीति का 8 महीने का बेटा आर्यन इस हादसे में बाल-बाल बच गया. जब इन तीनों को मुखाग्नि दी गई तो आर्यन अपनी मौसी की गोद में था.
मौसी ने ही गोद में लिए हुए ही आर्यन का हाथ चिता को लगवाया, जैसे ही यह दृश्य वहां खड़े लोगों ने देखा तो उनकी आंखें नम हो गईं. उस अबोध मासूम को नहीं पता था कि उसके साथ कितना दर्दनाक हादसा घट गया है और वह अनजान मासूम भी आंखों से शवों को निहारता रहा. देखें Video:-
मृतक के परिजनों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरव बीते वर्षों से पंजाब के लुधियाना में रह रहे थे. तीन साल पहले ही सौरव गोयल और प्रीति का विवाह हुआ था और दंपती 8 माह पहले ही माता-पिता बने थे.
रविवार को जब लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस का रिसाव हुआ तो सौरव गोयल समेत उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां ने दम तोड़ दिया. जबकि 8 माह के बच्चे आर्यन को कोई मौके से दूर ले भागा, इसलिए वह त्रासदी में बाल-बाल बच गया.
उधर, रविवार को लुधियाना में हुई गैस लीकेज मामले में प्रशासन अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है. जबकि एक-एक घंटे बाद मॉनिटरिंग की जा रही है. उच्च जिला अधिकारियों के मुताबिक, हवा में अब गैस का लेवल बिल्कुल जीरो हो गया है. इलाके को 250 मीटर रेडियस में सील किया गया था, उसे 50 रेडियस कम कर दिया गया है और प्रशासन उम्मीद कर रहा है की देर शाम तक इसे और भी कम कर दिया जाएगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










