
Lucknow: सोने की बाली लूटने के लिए महिला का कान काट ले भागे बदमाश
AajTak
लखनऊ में स्कूटी सवार लुटेरों ने महिला की सोने की बालियां लूटने के लिए उसका कान काट डाला. महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. इसके लिए वारदात वाली जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
लखनऊ से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई. जहां बदमाशों ने महिला से सोने की बाली लूटने के लिए उसका कान काट डाला. महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब बदमाश उसके कानों की बाली नहीं छीन पाए तो उन्होंने उसका कान काट दिया.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने घर से कुछ दूर सामान खरीदने जा रही थी. अचानक स्कूटी सवार दो बदमाश आए और उसके कानों की बालियां लूटने का प्रयास करने लगे. लेकिन वो बदमाशों से भिड़ गई.
जब बदमाशों ने खुद को फंसता हुआ देखा तो उन्होंने अपनी जेब से कुछ निकाला और उसका कान काटकर बाली लेकर फरार हो गए. इस दौरान उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी.
वहीं इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम अब्दी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. महिला ने बताया कि उसका कान काटकर बदमाश सोने की बाली लेकर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को तलाश कर रही है. जल्दी उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








