
Lucknow: अपनी टोपी दूसरे को पहनाई, पुलिस SI पर गिरी गाज
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया. दरअसल, पुलिस अधिकारी की टोपी एक अन्य व्यक्ति ने लगा रखी थी. तस्वीर वायरल होने के बाद दरोगा के खिलाफ पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लिया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को एसपी ग्रामीण ने लाइन हाजिर कर दिया है. इसके पीछे की वजह है कि एसआई के साथ एक अन्य शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. इस फोटो में दरोगा की टोपी दूसरे व्यक्ति ने लगा रखी थी.
इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वायरल फोटो जब आला अधिकारियों के पास पहुंचा तो मामले का संज्ञान लेते हुए सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया.
लखनऊ ग्रामीण के एसपी हृदेश कुमार ने बताया कि बीते 2 सितंबर को एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें देखा जा रहा है कि एक वर्दीधारी उप निरीक्षक जनता के साथ फोटो में है और अपनी कैप अन्य व्यक्ति को पहनाए हुए है, जो कि गंभीर दुराचार है.
एसपी बोले- उप निरीक्षक को किया गया है लाइन हाजिर, जांच करवा रहे हैं
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्दीधारी व्यक्ति की पहचान माल थाने के उप-निरीक्षक अरविंद कुमार के रूप में की गई है. इस मामले को संज्ञान में लेकर उप निरीक्षक अरविंद कुमार को लाइन हाजिर किया गया है. एसआई के खिलाफ राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई जा रही है. SP ने कहा कि मामले की जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










