
LPG Price Hike: जेडीयू बोली- एलपीजी की बढ़ी हुई कीमत वापस ले मोदी सरकार
ABP News
एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने एलपीजी घरेलू सिलिंडर के दाम में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग की है.
पिछले महीनों में जेडीयू ने पेगासस जासूसी, जनसंख्या नियंत्रण क़ानून और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर अपनी सहयोगी बीजेपी से अलग रूख़ अपनाया है. एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने एलपीजी घरेलू सिलिंडर के दाम में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग की है. पार्टी के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कोरोना काल में आम लोगों की कमर तोड़ दी है. त्यागी के मुताबिक़ ऐसे में एलपीजी के दाम में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों के किचन का बजट बिगड़ रहा है. के सी त्यागी ने मोदी सरकार को चेताते हुए यहां तक कहा कि कुछ ही महीनों में उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में क़ीमत में बढ़ोत्तरी को विरोधी पार्टियां चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












