
LPG Price Cut: महीने की शुरुआत में खुशखबरी... सस्ता हुआ LPG Cylinder, दिल्ली से चेन्नई तक ये हैं नए रेट
AajTak
LPG Price Cut: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में जारी लोकसभा चुनाव के नतीजों से ऐन पहले बड़ी राहत देते हुए LPG Cylinder की कीमतों में कटौती की है. जून महीने की पहली तारीख से नए रेट दिल्ली से चेन्नई तक लागू कर दिए गए हैं.
आज देश में जारी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग (Loksabha Election Voting) हो रही है और आने वाली 4 जून को इलेक्शन रिजल्ट आने वाले हैं. लेकिन चुनावी नतीजों के आने से पहले ही महंगाई के मोर्च पर एक बड़ी राहत मिली है. 1 जून 2024 से देश में एलपीजी सिलेंडर सस्ता (LPG Cylinder Price Cut) हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी कटौती की है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले LPG Cylinder Price में संशोधन कर इन्हें घटा दिया है. आइए जानते हैं दिल्ली से मुंबई तक नए रेट...
LPG Cylinder के नए दाम 1 June 2024 से लागू कर दिए गए हैं. हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह छह बजे कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा किए गए ताजा बदलाव के बाद 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से दिल्ली में 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये तक सस्ता हो गया है.
लगातार तीसरे महीने घटाए दाम
ये लगातार तीसरा महीना है जब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. इससे पहले अप्रैल और मई महीने की शुरुआत राहत भरी खबर आई थी और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 20 रुपये तक की कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की थी.
IOCL की वेबासाइट पर सिलेंडर की नई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है, जो 1 जून 2024 से लागू हैं. इस पर नजर डालें तो दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Delhi LPG Price) अब 1745.50 रुपये से कम होकर 1676 रुपये का मिलेगा. इसके अलावा कोलकाता में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1859 रुपये की जगह 1787 रुपये का मिलेगा. मुंबई में Commercial LPG Cylinder 1698.50 रुपये का बिक रहा था, जो अब 1629 रुपये का कर दिया गया है. वहीं चेन्नई में 1911 रुपये में बिकने वाले सिलेंडर की कीमत घटकर 1840 .50 रुपये रह गई है.
घरेलू सिलेंडर की कीमत में फिर बदलाव नहीं

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









