
Lok Sabha Election 2024: आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन है उम्मीदवार? यहां जानें मतदान से जुड़े हर सवाल का जवाब
AajTak
लोकसभा चुनाव के लिए 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर चौथे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई. वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, AIMIM के अध्यक्ष अददुद्दीन ओवैसी, दिलीप घोष, पंकजा मुंडे, यूसुफ पठान, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा जैसे तमाम दिग्गज सियासतदानों की जिनकी जीत-हार ईवीएम में कैद होगी.
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कुल सात फेजों में होगा. फेज 1, 19 अप्रैल 2024 को हो गया है. फेज 2, 26 अप्रैल 2024 को और फेज 3, 07 मई 2024 को चुका है. वहीं, फेज 4, 13 मई 2024 के लिए मतदान जारी है. फेज 5, 20 मई 2024 को है और फेज 6, 25 मई 2024 को होना है और फेज 7, 01 जून 2024 को होना है. चुनावों ने नतीजे 4 जून को आएंगे. आइये जानतें हैं, मतदान से जुड़े हर सवाल का जवाब.
वोट कैसे करें?
आप केवल तभी वोट डाल सकते हैं जब आपका नाम मतदाता सूची में हो. अगर आप भी पहली बार वोट डालने जा रहे हैं तो पूरा प्रोसेस जानने के लिए यहां क्लिक करें.
घर बैठे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम
आप केवल तभी वोट डाल सकते हैं जब आपका नाम मतदाता सूची हो. सूची में आप अपने नाम की पुष्टि कई तरीके से कर सकते हैं. यहां क्लिक कर जानें तरीका.
मतदान केंद्र जानने का तरीका

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











