
Live: PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, CM योगी बोले- ये विकास की धुरी बनेगा
AajTak
Bundelkhand Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी जालौन के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं सीएम योगी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे समृद्ध बुंदेलखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास की ऐतिहासिक गति का कारक बनेगा.
Bundelkhand Expressway Inauguration: यूपी का बुंदेलखंड क्षेत्र अब विकास की नई रफ़्तार छूने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए जालौन पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया. इससे पहले पीएम मोदी कानपुर पहुंचे थे, जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया.
सीएम योगी ने कहा कि आज बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. एक्सप्रेस वे यूपी और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को नया आयाम प्रदान करेगा. पूरी दुनिया 28 महीने से कोरोना की मार झेल रही थी. लेकिन इसी बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया है.
रिकॉर्ड समय और अनुमानित लागत से कम खर्च में बने इस एक्सप्रेसवे से न सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा. प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अभूतपूर्व भूमिका निभाने जा रहे 'बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे' का उद्घाटन होगा. यह एक्सप्रेस-वे 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' में समृद्ध बुंदेलखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास की ऐतिहासिक गति का कारक बनेगा.
ये है एक्सप्रेसवे की खासियत
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के बन जाने से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर और जालौन के लोगों के लिए दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा. इस एक्सप्रेस-वे पर 250 से ज्यादा छोटे पुल, 15 से ज्यादा फ्लाईओवर, 6 टोल प्लाजा और 12 से ज्यादा बड़े पुल और 4 रेल पुल बनाए गए हैं. 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296 किलोमीटर है. चार लेन चौड़े बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ अतिरिक्त जमीन भी है जिससे भविष्य में अगर गाड़ियों की आवाजाही बढ़े तो इसको चौड़ा कर 6 लेन तक बढ़ाया जा सके.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









