
LIVE: JPNIC के बाहर बैरिकेडिंग, अखिलेश के घर RAF तैनात, लखनऊ में जेपी की विरासत पर मचा जबरदस्त हंगामा
AajTak
समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने यहां गोमती नगर में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) के द्वार कथित तौर पर टिन की चादरों से ढक दिए, ताकि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को वहां आने से रोका जा सके.
जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर लखनऊ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अखिलेश यादव जेपी सेंटर में श्रद्धांजलि के लिए अड़े हुए हैं. सरकार उनके कैंपस में जाने पर रोक लगा दी है. जेपी सेंटर के गेट पर टीन की बड़ी दीवार लगा दी गई. अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वो 10 बजे JPNIC में जाकर जेपी की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे. अखिलेश के ऐलान को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने जेपीएनसी पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है.
अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है, अखिलेश यादव की सुरक्षा में तनाव पुलिस फोर्स के अलावा किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. सपा अध्यक्ष के आवास की तरफ जाने वाले दोनों तरफ के रास्तों पर पुलिस ने करीब 200 मीटर पर ही बैरिकेडिंग लगाई है.
LIVE UPDATES
- JPNIC और जेपी की विरासत पर लखनऊ में क्यों हंगामा मचा हुआ है? सपा-योगी सरकार को क्या फायदा-नुकसान?
- इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'अखिलेश जवाब दें कि समाजवादी पार्टी के नेता रात के अंधेरे में ही क्यों सक्रिय होते है. अखिलेश यादव की हरकत बचकानी है.'
- अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है. पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गयी है'

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










