
LIVE: वाराणसी में पीएम मोदी का 3 KM लंबा रोड शो, सरदार पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
AajTak
उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव का ग्रैंड फिनाले वाराणसी में होने जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. पीएम मोदी 2017 की तरह चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन काशी में कैंप कर पूर्वांचल में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे. वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी काशी में रोड शो कर अपना दमखम दिखाएंगे.
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने गोदौलिया में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की. पीएम मोदी मलदहिया से गोदौलिया तक 3 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं. पीएम मोदी का रोड शो बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा जहां पीएम मोदी काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे. मोदी वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करके बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi वाराणसी में रोड शो करते हुए...#मोदीमय_काशीhttps://t.co/XBQbGR5zqQ

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










