
LIVE: मेवात हिंसा में मरने वालों की संख्या 6 हुई, अब तक 116 लोग गिरफ्तार; दिल्ली, यूपी से राजस्थान तक अलर्ट
AajTak
हरियाणा के मेवात-नूंह इलाके में सोमवार को एक धार्मिक यात्रा निकलने के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हो गई थी. हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई. मेवात में हिंसा को लेकर 26 FIR दर्ज की गई हैं. जबकि 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
हरियाणा के मेवात-नूंह में सोमवार को शुरू हुई हिंसा गुरुग्राम तक पहुंच गई. भीड़ ने मंगलवार देर रात यहां मस्जिद पर हमला करके मौलवी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं दुकानों को भी आग के हवाले किया गया. हिंसा में अब तक दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई. नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया. हिंसा पर काबू पाने के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 टुकड़ियों को तैनात किया गया है. नूंह, पलवल, मानेसर, सोहाना और पटौदी में इंटरनेट बंद कर दिया गया. अब स्थिति काबू में बताई जा रही है. RAF ने कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला. हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने आज देशव्यापी प्रदर्शन बुलाया है. उधर, हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों मे अलर्ट है. राजस्थान मे भरतपुर के बाद अब अलवर में धारा 144 लागू कर दी गई है.
कैसे फैली थी हिंसा?
दरअसल, नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी. सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह हिंसा में बदल गया. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. फायरिंग भी हुई. इसके अलावा एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया. पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया. पुलिस पर भी हमला हुआ. नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई. वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.
नूंह में हिंसा को लेकर 26 FIR दर्ज की गई हैं. जबकि 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नूंह में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, 5 जगहों पर इंटरनेट ठप, VHP आज करेगी देशव्यापी प्रदर्शन
पलवल में भी हिंसा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










