
LIVE: मिशन पूर्वोत्तर पर PM मोदी, मिजोरम में रेल लाइन का उद्घाटन कर तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिजोरम के दौरे के बाद मणिपुर जाएंगे और फिर असम पहुंचेंगे. तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वे विभिन्न राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. असम में वे भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में भी शामिल होंगे और बड़े स्तर पर क्षेत्रीय विकास की योजनाओं की शुरुआत करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे. इस दौरान वे 71,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मिजोरम में बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन से राज्य को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ा गया है और पीएम ने इसका उद्घाटन कर दिया है. मणिपुर और असम में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा. गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह और कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे.
पीएम मोदी के आज के कार्यक्रमों पर अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करें:
- प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम में कहा कि राष्ट्र के लिए, खासकर मिजोरम की जनता के लिए, यह एक ऐतिहासिक दिन है. आज से आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर जुड़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर हूं. दुर्भाग्य से खराब मौसम के कारण मैं आपके बीच आइजोल नहीं आ सका, लेकिन इस माध्यम से भी मैं आपका प्यार और स्नेह महसूस कर रहा हूं."
- अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से लेंगपुई एयरपोर्ट से आइजोल के लम्मुआल ग्राउंड तक नहीं पहुंच सके. इस वजह से उन्होंने एयरपोर्ट से ही रेलवे लाइन का उद्घाटन किया और तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
- मिजोरम के बाद प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर दौरे पर जाएंगे. यहां वह 8,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












