
LIVE: महाकुंभ में संगम पर पहुंचे PM मोदी, करेंगे पवित्र स्नान, अब तक 38 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
AajTak
पीएम मोदी के प्रयागराज दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच गए हैं. इस मौके पर वह महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान करेंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.
पीएम मोदी के प्रयागराज दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम से जुड़े अपडेट यहां पढ़ें:-
- पीएम मोदी अरैल के वीआईपी घाट से नाव के जरिए संगम पहुंच गए हैं. वह यहां संगम में पवित्र स्नान करेंगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi reaches Maha Kumbh Mela Kshetra, in Prayagraj Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present (Source: ANI/DD)#KumbhOfTogetherness pic.twitter.com/jBeST33BOl

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










