
LIVE: महाकुंभ में आज का अमृत स्नान रद्द, संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद का फैसला
AajTak
महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई है. फिलहाल सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई है. फिलहाल सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटनाक्रम से जुड़े सभी अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:
-महाकुंभ में संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद आज का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. अखाड़ा परिषद ने यह फैसला लिया है.
-मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से फिलहाल अखाड़ों के अमृत स्नान को रोकने की अपील की है, जिसके बाद फिलहाल यह अमृत स्नान रोक दिया गया है.
-जानकारी के मुताबिक, भगदड़ के बाद अमृत स्नान को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अखाड़े वापस अपने कैंप में लौट रहे हैं.
-कुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्यकारी अधिकारी अकांक्षा राणा ने कहा, 'संगम रूट पर कुछ बैरियर्स के टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. कुछ लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है. यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है.'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










