Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी थी भीड़, 4 महिलाएं बेहोश

LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, महाकुंभ जाने के लिए उमड़ी थी भीड़, 4 महिलाएं बेहोश

AajTak
Saturday, February 15, 2025 05:40:50 PM UTC

प्रयागराज महाकुंभ के समापन की ओर बढ़ने के साथ, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम तट पर उमड़ रही है. दिल्ली स्टेशन पर भी लोग प्रयागराज जाने के लिए जमा हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद कुछ अप्रिय घटनाएं सामने आई हैं, जहां चार महिलाएं बेहोश हो गईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

प्रयागराज महाकुंभ जैसे-जैसे समाप्ती की ओर बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आस्था की डुबकी लगाने के लिए संगम तट पर पहुंच रही है. इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसका खंडन किया है. कहा जा रहा है कि दम घुटने की वजह से चार महिला श्रद्धालु बेहोश भी हो गईं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 12-16 तक भारी भीड़ जमा होने की वजह से यहां चार फायर टेंडर्स और एम्बुलेंस को भी तैनात कर दिया गया है. इस बीच भगदड़ के दावों को रेलवे अधिकारियों ने खारिज किया और इसे अफवाह बताया है. हालांकि, रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों ने बातचीत में बताया कि एक घंटे तक वे भीड़ में दबे रहे. पीछे से भीड़ आई और वे अपने आपको बचा नहीं सके और काफी देर तक दबे रहे.

रेलवे पीआरओ ने भगदड़ की बात को खारिज किया

रेलवे पीआरओ दिलीप कुमार ने आजतक से बातचीत में बताया कि भगदड़ नहीं मची है, लेकिन भारी बीड़ जमा है. पहले से प्रयागराज के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं. उन्होंने बताया कि रविवार की वजह से भीड़ जमा हुई है. उनके प्रयागराज जाने के लिए विशेष गाड़ियों का इंतजाम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ट्रेनें घटाई नहीं गई हैं और उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के घायल होने और भगदड़ की सूचना नहीं मिली है.

दिल्ली पुलिस की टीम स्टेशन पर तैनात

बताया जा रहा है कि दो ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यही वजह है कि लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. दो अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के बावजूद स्टेशनों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम स्टेशन पर तैनात हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
हरियाणा में अब बैंक खाते से गायब हो गए नगर निगम के 160 करोड़, फर्जी खाते में कर दिया ट्रांसफर

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बाद अब कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पंचकूला नगर निगम का 160 करोड़ रुपये गबन कर दिया गया. निगम 160 करोड़ की एफडी जब मैच्योर होने पर लेने पहुंचा तो पता चला कि पैसे किसी फर्जी खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.

तेल शॉर्टेज की अफवाहों से पैनिक... आगर मालवा, इंदौर, मंदसौर से अहमदाबाद-राजकोट तक पेट्रोल पंपों पर भीड़

पश्चिम एशिया के तनाव और ईरान युद्ध की खबरों के बीच देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह ने हड़कंप मचा दिया है. मध्य प्रदेश और गुजरात के शहरों में लोग डर के मारे ड्रम और केन लेकर पंपों पर पहुंच गए, जिससे अव्यवस्था फैल गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

होर्मुज में 'युआन' का ताला, खत्म होगा डॉलर का बोलबाला? देखें कूटनीति

ईरान के खिलाफ ट्रंप की यह जंग शायद अमेरिकी डॉलर के इतिहास की सबसे महंगी गलती साबित होने वाली है. क्योंकि ईरान ने सिर्फ मिसाइलों से पलटवार नहीं किया, बल्कि उसने हमला किया है अमेरिका की असली ताकत-'डॉलर' पर. क्या अमेरिका ने अनजाने में वो जंग शुरू कर दी है जो खुद उसकी आर्थिक बादशाहत को खत्म कर देगी?

रिंकू सिंह नहीं पहुंचे सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने, सीएम योगी से लेना था लेटर  

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत, कई घायल

दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात राजस्थान से आई डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बस में लगभग 25 यात्री सवार थे.

शॉपिंग पर गए थे होने वाले दूल्हा- दुल्हन, शादी से पहले पहुंच गए सलाखों के पीछे

दिल्ली के संगम विहार में रोड रेज की घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग गिरफ्तार हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है.

Exclusive: हिंदू नाम, मुस्लिम पिता... UP के बलरामपुर में ‘डेमोग्राफी गेम’, नेपाल से लाए गए फर्जी वोटर!

यूपी के बलरामपुर में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें नेपाल सीमा पार से फर्जी वोटर लाए जाने का आरोप है. स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए एक ही परिवार के दर्जनों नाम दो-दो ग्राम सभाओं की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं.

सोनीपत में 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देने लगा कूदने की धमकी- VIDEO

सोनीपत में एक युवक बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. युवक और उसके परिजनों का आरोप है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है.

मार्च में मॉनसून जैसे हालात! हीटवेव का खतरा टला, दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर बारिश का अलर्ट

मार्च में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे 26 और 28 मार्च के आसपास बारिश, आँधी और गरज-चमक की संभावना है.

'बच्चों के लिए Facebook-इंस्टाग्राम खतरनाक', US कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ रुपये का जुर्माना

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

समुद्री सरहद, पहाड़ों का घेरा और रेगिस्तान... इस तरह दुश्मनों से लोहा ले रहा है ईरान, जानें इनसाइड स्टोरी

ईरान की भौगोलिक स्थिति यानी पहाड़ों, रेगिस्तान और होर्मुज स्ट्रेट ने उसे दुनिया की ताकतवर ताकतों के सामने अजेय बना दिया है. ये सब कैसे मुमकिन हुआ? जानिए ईरान की रणनीति और असीम ताकत की पूरी कहानी.

वारदात: नकली बाबा का काला सच, नशीली ड्रिंक पिलाकर करता था ज्यादती

ज़रा अंदाजा लगाइए जिसके पास मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, IAS, IPS अफसर तक अपना भविष्य जानने पहुंचत हों वो बाबा कितना पावरफुल होगा. जिस बाबा के पास खुद पुलिस ये पूछने के लिए जाती हो कि ये फलाना केस कब सुलझेगा, भागा हुआ चोर कब और कैसे हाथ आएगा वो बाबा कितना ताकतवर होगा.

ईरान-अमेरिका युद्ध में अब आगे क्या होगा? देखें दस्तक

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

दिल्ली: इंटरनेशनल ऑर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद; देखें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

'उसी लड़की से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा...' मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 4 घंटे तक चला ड्रामा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश, दोस्तों पर संदेह

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसकी लाश सुनसान मैदान में मिली है. मौके से शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस को शक है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

मुंबई: मलाड में महिलाओं के साथ कथित मारपीट पर क्या बोले संजय निरुपम?

मुंबई के मलाड में ऑटो रिक्शा की कतार तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. जिसमें आरोप है कि महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. इस घटना पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. देखें वीडियो.

जंग का 25वां दिन, ईरान ने तेज किए इजरायल पर हमले, देखें बुलेटिन

अमेरिका से शांति वार्ता के अटकलों को ईरान ने जहां एक तरफ सिरे से नकार दिया है, वहीं दूसरी तरफ उसने इजरायल पर भी और तेजी से हमले करने शुरु कर दिए है. ईरान ने तेल अवीव पर मिसािल हमले का एक वीडियो जारी किया है. इस हमले में 16 लोगों की मौत भी हो गई है.

दिल्ली: दो दर्जन यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलटी, देखें कैसे उड़े परखच्चे

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

टेरर फंडिंग, 50 युवाओं का नेटवर्क और ISIS हैंडलर... हारिश अली से यूपी ATS की 6 घंटे की पूछताछ में बड़े खुलासे

राजधानी लखनऊ में ISIS संदिग्ध हारिश अली से 6 घंटे की पूछताछ में टेरर फंडिंग और ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एटीएस के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया के जरिए 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा है. इसी के साथ क्रिप्टोकरेंसी और बेनामी खातों के जरिए फंडिंग के संकेत मिले हैं.

कांग्रेस को झटका! खाली करना होगा सालों पुराना पार्टी दफ्तर, 'बेदखली' नोटिस जारी

कांग्रेस को दिल्ली में 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के राष्ट्रीय मुख्यालय खाली करने का नोटिस मिला है. पार्टी इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाश रही है और सरकार से मोहलत की मांग कर सकती है.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

2029 में ही लागू हो सकता है महिला आरक्षण, 50% सीटें बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार!

भारत सरकार महिला आरक्षण अधिनियम को 2034 के बजाय 2029 से लागू करने की योजना बना रही है. इसके तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% की वृद्धि प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तय होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कई पार्टियों के साथ इस पर चर्चा की है.

अलविदा हरीश राणा... निधन के तुरंत बाद पिता का वो आखिरी मैसेज, जिसे पढ़कर आ गए आंसू

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए. 

अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर! दिल्ली-NCR में भारत गैस की अनोखी पहल

तकनीक के इस दौर में अब पैसे ही नहीं, बल्कि रसोई गैस सिलेंडर भी ATM मशीन से मिलेंगे. भारत गैस ने दिल्ली-NCR में अपनी तरह की पहली LPG वेंडिंग मशीन शुरू की है. इस डिजिटल पहल से उपभोक्ताओं को अब गैस खत्म होने पर बुकिंग या डिलीवरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us